कला -संस्कृति

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प


पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 के संबंध में लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत के नेतृत्व में गांधी मैदान क्षेत्र तथा खादी मॉल में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
अभियान के तहत आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता रैंकिंग में पटना के बेहतर प्रदर्शन के लिए आगे आएं और स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लें।
ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छ आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है, तभी शहर की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में डालें, पॉलिथीन बैग की जगह कपड़े के बैग का उपयोग करें, प्लास्टिक को रीसाइकल करें तथा कूड़ा हमेशा डस्टबिन में ही डालें।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ आदतें और सही तरीके से कूड़ा निष्पादन हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इसके माध्यम से ही स्वच्छ व सुंदर शहर का निर्माण संभव है।
इस अभियान में नीतू नवगीत के साथ अन्य कई लोगों ने भी भाग लिया और अपने शहर को साफ-सुथरा रखने, उचित तरीके से कूड़ा निष्पादन करने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

24 hours ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago