बड़ी खबर

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में हुई। पुलिस उन्हें लेने उनके पटना स्थित सरकारी आवास पहुंची थी, लेकिन पप्पू यादव तुरंत जाने को तैयार नहीं थे। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। खुद पटना के एसपी भानु प्रताप मौके पर पहुंचे। काफी देर तक बहस और हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस उन्हें उठाकर अपने साथ ले गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला साल 1995 का है। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो दिन पहले ही पप्पू यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी कर एक मकान किराए पर लिया था। इस संबंध में पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची।

रात में जाने से किया इनकार, घंटों चला हंगामा


गिरफ्तारी से पहले पप्पू यादव और पुलिस के बीच लंबी बहस हुई। सांसद ने कहा कि वह पहले अपने वकील को बुलाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस चाहें तो उन्हें हाउस अरेस्ट कर ले, लेकिन वे रात में थाने नहीं जाएंगे और सुबह कोर्ट जाएंगे। हालांकि, पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। जब पुलिसकर्मियों को लगा कि उन्हें आसानी से ले जाना संभव नहीं होगा, तो और ज्यादा फोर्स बुला ली गई। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यह पूरा घटनाक्रम देर रात करीब 12 बजे तक चलता रहा। अंत में पुलिस उन्हें जबरन अपने साथ ले गई।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद पटना पुलिस पप्पू यादव को बेली रोड स्थित IGIMS (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

7 hours ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

11 hours ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

1 day ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

2 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

4 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

4 days ago