कला -संस्कृति

पुण्यतिथि पर याद किए गए भिखारी ठाकुर, नीतू नवगीत ने गीतों से श्रोताओं को झुमाया

बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे भिखारी ठाकुर : आलोक धन्वा

पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना के राजीव नगर में भोजपुरी के प्रसिद्ध कवि, नाटककार और रंगकर्मी भिखारी ठाकुर की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ कवि आलोक धन्वा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सीनियर कमांडेंट मुन्ना कुमार सिंह, प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, संस्कृति कर्मी अविनाश झा सहित अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके लोक कवि भिखारी ठाकुर को याद किया। कार्यक्रम के दौरान आलोक धन्वा ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने अपने गीतों और नाटकों के माध्यम से लोक जागरण का काम किया। बहुआयामी प्रतिभा के धनी भिखारी ठाकुर ने नाटकों के माध्यम से समतावादी समाज की स्थापना के लिए पहल की थी। नई पीढ़ी को भिखारी ठाकुर के बारे में बताना आवश्यक है। भिखारी ठाकुर द्वारा लिखे नाटकों को बार-बार मंचित किया जाना चाहिए। बिदेसिया और गबरघिचोर जैसे नाटक समाज को आईना दिखाते हैं। कम पढ़े लिखे होने के बावजूद उन्होंने दमित और उपेक्षित लोगों की आवाज बनने का काम किया। मौके पर नीतू कुमारी नवगीत ने भिखारी ठाकुर द्वारा लिखित अनेक गीतों की प्रस्तुति की। नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने चलनी के चालल दूल्हा सूप के फटकारल हो, प्यारी सुंदरी का विलाप गीत पिया के मतिया हेराइल हो राम, पिया गइले कोलकातवा ए सजनी सहित अनेक गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को झुमाया ₹। कार्यक्रम में भोला कुमार ने नाल पर, मनोज कुमार ने हारमोनियम सोनल में पैड पर और कुमार संभव ने खंजरी पर साथ दिया। प्रियंका गिरी और आरती ने भिखारी ठाकुर के गीतों पर भाव नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के दौरान रंगकर्मी अविनाश कुमार झा, प्रियंका गिरी, आरती मेधा प्रीत, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया गया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago