बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर खास पहल देखने को मिली। पटना नगर निगम की सांस्कृतिक टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू ने पटनावासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। उन्होंने लोगों से अपने रोजमर्रा के व्यवहार में बदलाव लाने और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छतम बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर लोक गायिका नीतू नवगीत ने भी लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व की तरह स्वच्छता को हर दिन जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
समारोह के समापन अवसर पर मेयर सीता साहू और रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा सिन्हा ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रिंस रंजन, योगिता राज, ऋषभ सिंह, ऋषभ चौधरी, अर्नव राज, कुशाग्र सिंह, श्वेता कुमारी राय, अनुष्का नवीन, श्रेया कुमारी, सारा विनयन और श्रेया सोनल शर्मा समेत कई प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके अलावा श्रृंखला द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और पूर्व डीन डॉ. रुपेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा-“जहां स्वच्छता है, वहीं स्वास्थ्य और बेहतर जीवन संभव है।”

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago