नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश


पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर निगम के सांस्कृतिक मंच पर लोक आस्था और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने छठ गीतों के माध्यम से “स्वच्छ बिहार, स्वच्छ पटना” का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन का उद्घाटन पटना की महापौर सीता साहू ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की कि पटना को साफ-सुथरा बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए “केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव”, “काँच ही बाँस के बहंगिया”, “पटना के घाट पर हमहूँ अरगिया देवई हे छठी मैया” जैसे पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने कहा कि छठ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छता का भी प्रतीक है, और इसे हमें पूरे वर्ष अपनाना चाहिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने माँ दुर्गा के स्तोत्र, देवी पचरा और स्वच्छता आधारित गीत भी प्रस्तुत किए। उनके अलावा लोकगायक राकेश कुमार, लाडली पांडेय, पंकज देव और चंद्र भूषण ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वाद्य यंत्रों पर संजय मिश्रा, प्रिंस, धनंजय कुमार और अशोक कुमार ने शानदार संगत की।
नवगीतिका लोक रसधार के कलाकारों ने बिहार की लोक परंपराओं को दर्शाते हुए दोमकच, कजरी, झिझिया, सोहर और जट-जटिन नृत्य प्रस्तुत किए। कलाकारों में राजू कुमार, आरती कुमारी, विजया कुमारी, अंकिता कुमारी, सलोनी कुमारी, माही कुमारी सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “स्वच्छता के रंग, युवा कवियों के संग” शीर्षक से कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार कुंदन ने की। इस दौरान आराधना प्रसाद, ज्योति झा, अविनाश बन्धु, रवि किशन, विकास कुमार और मोहम्मद इरशाद सिद्दीक़ी सहित कई युवा कवियों ने स्वच्छता पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
समारोह में कला, संस्कृति और स्वच्छता के संदेश का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया कि वे पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago