रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस महापर्व के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही पर्व का समापन हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने घाट पर उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया।
इससे पूर्व सोमवार की संध्या छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया था। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और छठ गीतों की मधुर धुन से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
रघुनाथगंज छठ पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
रघुनाथगंज सूर्य मंदिर समिति की अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि छठ पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। इस महापर्व में लोकगीतों की विशेष भूमिका होती है, जो प्रत्येक पूजा-विधि के साथ जुड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है, जिसे संतान सुख, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ मनाया जाता है।
चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन निर्जला व्रत ‘नहाय-खाय’ से शुरू होकर 36 घंटे तक बिना अन्न-जल के तपस्या के रूप में किया जाता है। इसमें स्वच्छता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पर्व सामाजिक समरसता का भी अद्भुत उदाहरण है, जिसमें सभी वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ घाट पर एकत्र होकर पूजा करते हैं।
इस पर्व में प्रकृति के विभिन्न तत्वों- नदी, तालाब, सूप, फल और गन्ने का उपयोग किया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। सूर्य देव को जीवन और ऊर्जा का स्रोत मानते हुए उनकी उपासना से स्वास्थ्य लाभ की कामना की जाती है।
रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में भी इसी भावना के साथ सामूहिक पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसके लिए सभी ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं। सभी पर छठी मैया की कृपा बनी रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष मंटू कुमार, सचिव दीपु कुमार सहित रतनी पंचायत समिति के राजेश्वर प्रसाद, अजय प्रसाद, शंकर प्रसाद, उदय प्रसाद, सुनील प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार, गौतम कुमार, चंदन कुमार, सलमान कुमार, मुकेश कुमार, धीरज कुमार, विक्रांत कुमार, बिट्टू कुमार, सुधीर कुमार, मन्नू एवं निक्कू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

3 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

3 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago