रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर मंदिर न्यास के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अनुमान है कि इस बार चार से पांच लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
रामनवमी के दिन मंदिर का पट रात 2 बजे खोल दिया जाएगा, जिसके बाद भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे। दोपहर 12 बजे होने वाली मुख्य आरती के बाद फूल-माला और प्रसाद के साथ मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। खास आकर्षण के रूप में सबसे पहले दर्शन करने वाले 10 श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन सम्मानित करेगा।
भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में 80 टन क्षमता का एयर कंडीशनर लगाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। मंदिर के अंदर और बाहर की भीड़ पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी करेंगे। चोर और पाकेटमारों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा प्रशासन द्वारा भीड़ की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर 20 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं, ताकि कतार में खड़े लोग भी लाइव दर्शन कर सकें। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम, एंबुलेंस, पेयजल, रोशनी और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए इस बार मल्टी लेवल पार्किंग हब और बुद्धा पार्क में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की तैयारी की गई है। वहीं, मंदिर परिसर में भी चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी।
प्रसाद व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। इस बार करीब 18 हजार किलो नैवेद्यम लड्डू बनाने की योजना है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर 24 हजार किलो तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए गुजरात से विशेष इंडक्शन चूल्हा मंगाकर स्थापित किया गया है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच दो 51 किलो के लड्डू वितरित किए जाएंगे।
रामनवमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और कोलकाता से मंगाए गए फूलों से सजाया जा रहा है। शाम के समय शहर की करीब 52 झांकियां मंदिर पहुंचेंगी और मंदिर परिसर के बाहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
पंचांगों के अनुसार 27 मार्च को नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र और मध्याह्न काल का शुभ संयोग बन रहा है, जो भगवान श्रीराम के जन्म का उपयुक्त समय माना जाता है। इसी कारण इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। शुक्रवार होने के कारण राहुकाल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) से पहले ध्वज पूजन का संकल्प लेने की सलाह दी गई है।
मंदिर प्रबंधन ने प्रशासन, पुलिस, प्राइवेट गार्ड और स्वयंसेवकों से श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार रखने की अपील की है और किसी भी भक्त के साथ जोर-जबरदस्ती न करने को कहा है, ताकि सभी को शांतिपूर्ण और सुगम दर्शन मिल सके।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago