बड़ी खबर

RSS वृक्ष से बन गया वट वृक्ष-पीएम मोदी

Bharat varta Desk

नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नींव रखी। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत मौजूद थे, जिनके सामने पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खूब प्रशंसा की। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक अक्षय वट बताया और यहां तक कि ये अक्षय वट आज भारतीय संस्कृति और हमारे राष्ट्र की चेतना को ऊर्जावान बना रहा है।

माधव नेत्रालय के शिलान्यास पर पीएम मोदी ने कहा कि संघ सेवा के पवित्र तीर्थ नागपुर में हम एक संकल्प के सेवा विस्तार के साक्षी बन रहे हैं। अभी हमने माधव नेत्रालय के कुल गीत में सुना, अध्यात्म, ज्ञान, गौरव गुरुता का ये अद्भुत विद्यालय है, मानवतारत है ये सेवा मंदिर कण कण में देवालय है। उन्होंने कहा कि माधव नेत्रालय एक ऐसा संस्थान है जो अनेक दशकों से पूज्य गुरूजी के आदर्शों पर लाखों लोगों की सेवा कर रहा है।

देव से देश और राम से राग का जीवन मंत्र

आरएसएस की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि हम देव से देश और राम से राग के जीवन मंत्र लेकर चले हैं। अपना कर्तव्य निभाते चलते हैं। इसलिए बड़ा छोटा कैसा भी काम हो, कोई भी क्षेत्र हो संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रयासों के दौरान मैं नहीं हम का ध्यान होता है, जब राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि होती है, जब नीतियों और निर्णयों में देश के लोगों का हित ही सबसे बड़ा होता है तो सब जगह उसका प्रभाव भी नजर आता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि भारत कैसे गुलामी की मानसिकता को तोड़ कर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है भारत आज जब प्रगति कर रहा है तो पूरे ग्लोबल साउथ की आवाज भी बन रहा है। विश्व-बंधु की भावना हमारे ही संस्कारों का विस्तार है। उन्होंने कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी पूंजी हमारा युवा है। आज भारत का युवा विश्वास से भरा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की भावना से ओत-प्रोत हमारे युवा आगे बढ़े चले जा रहे हैं। यही युवा 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की ध्वजा थामे हुए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago