
Oplus_131072
Bharat varta Desk
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश संगम कुमार साहू को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की इस सिफारिश के बाद केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने पर न्यायाधीश साहू औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने कटक स्थित नुआबाजार हाई स्कूल से मैट्रिक, स्टीवर्ट साइंस कॉलेज, कटक से आई.एससी. और बी.एससी. उत्तीर्ण की। इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर से एम.ए. (अंग्रेज़ी) और एम.ए. (ओड़िया) की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने द लॉ कॉलेज, कटक से एल.एल.बी. की पढ़ाई पूरी की। 26 नवंबर 1989 को उड़ीसा स्टेट बार काउंसिल, कटक में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र आपराधिक कानून और सेवा संबंधी मामले रहे। उन्होंने ओडिशा के विभिन्न जिला न्यायालयों, हाई कोर्ट, उपभोक्ता फोरम, एसएटी और सीएटी में प्रैक्टिस की। 02 जुलाई 2014 को उन्हें उड़ीसा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उनके पिता उड़ीसा हाईकोर्ट के नामी वकील रहे हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More