
पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी के महान साहित्यकार, गीतकार, नाटककार, रंगकर्मी और सांस्कृतिक योद्धा भिखारी ठाकुर को उनके जन्मदिन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बेली रोड स्थित नवगीतिका लोक रसधार के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत, जेडी विमेंस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. हिना रानी और प्रसिद्ध संगीतकार अर्जुन चौधरी ने भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद भिखारी ठाकुर के गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोक गायिका नीतू नवगीत ने “पियवा गईले कलकतवा हे सजनी”, “जतसारी का गीत”, “डगरिया जोहत न हो”, “बीतत बाटे आठ पहरिया”, “बिदेशिया” नाटक के अंतर्गत प्यारी सुंदरी का विलाप “कौवने अवगुणवे पियवा”, तथा बेमेल विवाह पर आधारित गीत “चलनी के चालल दूल्हा” सहित अनेक प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि भिखारी ठाकुर हम सबके आदर्श हैं। एक लोक कलाकार किस प्रकार समाज में बदलाव ला सकता है, इसके सबसे बड़े उदाहरण भिखारी ठाकुर हैं। उनकी रचनाओं ने समाज में एक नए युग का सूत्रपात किया, जिसमें नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला। उनकी विरासत आज भी लोगों को प्रेरित करती है और उनकी रचनाएँ आज भी ग्रामीण बिहार से लेकर विदेशों तक गूंजती हैं।
भिखारी ठाकुर की प्रमुख रचनाओं में बिदेसिया, बेटी बेचवा, भाई विरोध, पिया निसैल, गेबर घिचोर और गंगा स्नान शामिल हैं। उनकी रचनाओं ने भोजपुरी भाषा और संस्कृति को विश्वभर में पहचान दिलाई। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम में डॉ. हिना रानी ने कहा कि भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर महान कवि, नाटककार और सामाजिक सुधारक थे। उनका जन्म बिहार के सारण जिले के कुतुबपुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से नारी उत्पीड़न, शराबखोरी और जाति प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
इस अवसर पर भिखारी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में संस्कृतिकर्मी अविनाश कुमार झा, बबलू कुमार, पवन सौरभ, निगम कुमार संस्कृति पाल, सोनी खातून, खुशी मिश्रा, नंदिनी सिंह, तुलसी सोनी, रोशनी कुमारी, अनु कुमारी, रिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अर्जुन चौधरी ने नाल पर, अशोक कुमार ने बैंजो पर, संजय मिश्रा ने कैसियो पर और प्रिंस ने पैड पर संगत कर कार्यक्रम को संगीतमय बनाया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More