
Oplus_131072
Bharat varta Desk
गृह मंत्री अमित शाह ने आज (30 मार्च) से बिहार चुनाव का शंखनाद कर दिया है. दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने दूसरे दिन
गोपालगंज में रैली की. उनकी इस रैली में एनडीए में बिहार के अन्य सहयोगी दलों के बड़े नेतीओं ने भी शिरकत की. यहां उन्होंने चुनावी बिसात बिछाते हुए बिहार में मां सीता का मंदिर बनाने का ऐलान किया. अमित शाह ने बिहार की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा. उन्होंने राजद और कांग्रेस पर बिहार के लिए कुछ भी न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘लालू यादव केन्द्र सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को क्या दिया? उन्हें इसका हिसाब-किताब देना चाहिए. न लालू यादव ने बिहार के लिये कुछ किया, न ही सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने यहां के विकास में कोई योगदान दिया.’गोपालगंज के पहले गृह और सहकारिता मंत्री ने पटना के बापू सभागार में सहकारिता के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। चुनाव का माहौल बनाने को उत्साहित अमित शाह ने लोगों से कहा कि इतने जोर से नारे लगाइए कि गूंज नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी सुनाई पड़े.
दो दिनों के दौरे पर पटना पहुंचे अमित शाह ने पहले दिन बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद न सिर्फ एनडीए की एकजुटता पर बड़ा संदेश दिया, बल्कि विधानसभा चुनाव में जीत के टिप्स भी साफ-साफ शब्दों में दे दिया है जो बिहार एनडीए के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More