धर्म/अघ्यात्म

अमर रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल…. प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पटना महावीर मंदिर के प्रणेता

Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में 18 दिसंबर, 2025 को पटना महावीर मंदिर के प्रणेता आचार्य किशोर कुणाल की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर किशोर कुणाल के पैतृक आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें याद किया. लोगों ने कहा कि आचार्य जी‌ के काम को उनके उनके बेटे सायन कुणाल आगे बढ़ा रहे हैं और बढ़ाते रहेंगे.

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, आचार्य किशोर कुणाल जी का नाम रहेगा’ के नारों के साथ उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया. वक्ताओं ने आचार्य किशोर कुणाल के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.
पुण्यतिथि कार्यक्रम में आचार्य किशोर कुणाल की धर्मपत्नी अनीता कुणाल, उनके समधी ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, उनकी बहू समस्तीपुर की सांसद शांभवी, बेटे बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य सायन कुणाल समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

1 day ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago

झारखंड इंटर बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी

Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More

4 days ago