
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन मीरा सिन्हा, प्रिंसिपल जैस पी. जे., निदेशक साविओ पिंटो, पूनम सिन्हा, आयुष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत, जिन्होंने लोकगीतों के माध्यम से बच्चों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए सभी को प्रेरित किया और स्वच्छ शहर निर्माण का संदेश दिया। स्वच्छता विषयक संगीतिक प्रस्तुति में राजेश केशरी ने नीतू नवगीत का सहयोग किया।
इस मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन मीरा सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और हमें पान-गुटखा का बहिष्कार करना चाहिए, जिससे शहर स्वच्छ और सुंदर बन सके।
कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया और बताया कि सूखा एवं गीला कचरा किस रंग के डस्टबिन में डाला जाना चाहिए।
स्वच्छता क्विज में सही उत्तर देने वाले बच्चों को एक-एक पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा, जिसमें सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More