कला -संस्कृति

स्वच्छता जागरूकता अभियान, सही प्रबंधन से कचरा बन सकता है कंचन : डॉ नीतू नवगीत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने प्रेमचंद रंगशाला के पास स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता अभियान चलाया जिसमें लोगों से अपील की गई कि पटना शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी पटना वासी मिलकर प्रयास करें। लोक गायिका नीतू नवगीत ने कहा कि शहर की स्वच्छता सबके लिए जरूरी है। गंदगी से बीमारियां फैलती है और शहर का इमेज भी खराब होता है। सार्वजनिक स्थलों की गंदगी से पर्यटन और निवेश भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि गीला कचरा सूखा कचरा को अलग-अलग रखने की आदत हम सब को विकसित करनी है। दोनों कचरो का निष्पादन अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। नीतू नवगीत ने कहा कि कचरे से संपत्ति का सृजन संभव है। कचरे से कंचन की अवधारणा भी स्‍वच्‍छ भारत अभियान का हिस्सा है। कचरे का सही तरीके से निष्पादन जरूरी है। कार्यक्रम में मानवाधिकार कार्यकर्ता मीरा प्रकाश, समाजसेवी पुष्पा तिवारी, अनिता, रंगकर्मी धीरज सोनी, रेडियो जॉकी अमित पाराशर सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। नीतू नवगीत ने स्वच्छता से जुड़े लोकगीत सुना कर लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए भी कहा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago