
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : दिल्ली की आबकारी नीति के घोटाले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले उनसे सीबीआई टीम ने 8 घण्टे तक पूछताछ की। इससे पहलेसीबीआई ने इस मामले में एक ब्यूरोक्रैट के बयान दर्ज किए थे। जांच एजेंसी का दावा है कि उसने बताया कि उन्होंने (मनीष सिसोदिया) आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कुछ निर्देश दिए थे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष ससोदिया, जिनके पास वित्त और आबकारी विभागों का भी प्रभार है, उनको पिछले साल जुलाई में वापस ली गई दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं में दर्ज प्राथमिकी में सीबीआई द्वारा आरोपी नंबर एक बनाया गया था। प्राथमिकी में 12 निजी व्यक्तियों के साथ आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को भी नामित किया गया था। जांच एजेंसी ने पिछले साल अगस्त में सिसोदिया के कार्यालय, आवास और गांव में छापे मारे थे जबकि उनके बैंक लॉकर की भी तलाशी ली गई थी।
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More