बड़ी खबर

मोबाइल फटने से चार बच्चों की मौत

Bharat varta desk:

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर अंतर्गत मोदीपुरम जनता कॉलोनी में मोबाइल फटने से चार बच्चों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार की रात को खाना खाने के बाद बच्चों ने फ़ोन चलाया और डिस्चार्ज होने पर दोनों फ़ोन को चार्जिंग पर रख दिया। अचानक चार्जर में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे बेड के गद्दों में आग सुलगनी शुरू हो गई। उसके कुछ देर बाद दोनों फ़ोन में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से सुगालते फोम के टुकड़े बेड पर सो रहे बच्चों पर गिरे। जब तक बच्चे चिल्लाये तब तक आग पर्दो से होकर पूरे बेड में लग चुकी थी। बच्चों की आवाज सुन बाहर काम कर रहे माता -पिता कमरे में पहुंचे तो आग को देखकर घबरा गए। बच्चों को बचाने में माता-पिता भी आग में झुलस गए। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर बाहर निकले पड़ोसियों ने मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में कल्लू (5 साल), गोलू (6 साल), निहारिका (8 साल) और सारिका (12 साल) हैं। जबकि इनके पिता जॉनी मेडिकल कॉलेज में और मां बबिता दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं। निहारिका और गोलू की रात 2 बजे मौत हुई। बड़ी बहन सारिका की सुबह 4 बजे और सुबह 10 बजे सबसे छोटे बेटे कल्लू ने भी दम तोड़ दिया। सभी का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था। शाम को जॉनी, बबीता रसोई में होली के पकवान बना रहे थे। चारों बच्चे कमरे में थे। कमरे में ही मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी चार्जर में शॉर्ट सर्किट के साथ मोबाइल में धमाका हुआ और पूरे कमरे में आग फैल गई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 day ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 day ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

2 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago