
Bharat varta desk:
कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे की खबर सामने आई ही थी कि इसके कुछ ही देर बाद वह BJP में शामिल हो गए. नवीन जिंदल ने X पर एक पोस्ट करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद कहा है. नवीन जिंदल के भाजपा में जाने की अटकलें थीं, और रविवार शाम अपने इस्तीफे के तुरंत बाद वह भाजपा में शामिल हो गए हैं.
नवीन जिंदल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया. मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री Dr मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं. आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.’
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More