
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डिंपल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। संपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। डिंपल यादव कन्नोज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। यादव परिवार के गढ़ वाले इस लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा किसे अपना उम्मीदवार बनाती है, इस पर सभी की नजरें लगी हुई थीं। इस सीट पर मुकाबले के लिए भाजपा अपनी ओर से कद्दावर उम्मीदवार उतार सकती है।
पिछड़ी जाति से उम्मीदवार उतार सकती है भाजपा
सियासी अटकलें हैं कि भाजपा इस सीट पर पिछड़ी जाति से अपना उम्मीदवार उतार सकती है। सपा के गढ़ वाली इस सीट पर यादव मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह को 5.24 लाख वोट मिले थे, जबकि शाक्य के खाते में 4.30 लाख वोट गए थे। इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
सपा में कार्यकर्ता तो केवल जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए : भाजपा प्रवक्ता
डिंपल यादव के प्रत्याशी बनने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा में कार्यकर्ता तो केवल जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए बचे हैं। चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास है। मैनपुरी में इस बार भाजपा का कमल खिलेगा।
Bharat varta Desk पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More