
Bharat Varta Desk : गुजरात चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 160 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 14 महिला, 13 अनुसूचित जाति, 24 अनुसूचित जनजाति को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को जामनगर से टिकट मिली है। वहीं, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मजुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस से बीजेपी में आए हार्दिक पटेल वीरमगाम से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। मोरबी हादसे में लोगों को बचाने वाले पूर्व विधायक कांतिलाल को टिकट दिया गया है।
इससे पहले शुक्रवार रात दिल्ली स्तिथ भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा कोर टीम के तमाम नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुई और आखिरी मुहर लगाई है।
भाजपा की बुधवार को चल रही इस अहम बैठक से पहले गुजरात में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत कई दिग्गज नेताओ और मंत्रियों ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। विजय रूपानी ने पत्र लिखते हुए यह कहा कि वे युवा कार्यकर्ताओ और नए चहरो को जगह देना चाहते हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More