
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डिंपल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। संपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। डिंपल यादव कन्नोज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। यादव परिवार के गढ़ वाले इस लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा किसे अपना उम्मीदवार बनाती है, इस पर सभी की नजरें लगी हुई थीं। इस सीट पर मुकाबले के लिए भाजपा अपनी ओर से कद्दावर उम्मीदवार उतार सकती है।
पिछड़ी जाति से उम्मीदवार उतार सकती है भाजपा
सियासी अटकलें हैं कि भाजपा इस सीट पर पिछड़ी जाति से अपना उम्मीदवार उतार सकती है। सपा के गढ़ वाली इस सीट पर यादव मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह को 5.24 लाख वोट मिले थे, जबकि शाक्य के खाते में 4.30 लाख वोट गए थे। इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
सपा में कार्यकर्ता तो केवल जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए : भाजपा प्रवक्ता
डिंपल यादव के प्रत्याशी बनने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा में कार्यकर्ता तो केवल जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए बचे हैं। चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास है। मैनपुरी में इस बार भाजपा का कमल खिलेगा।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More