बड़ी खबर

छत्तीसगढ़: “घर वापस आइए अभियान” के तहत 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे “घर वापस आइए अभियान” के तहत छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को 01-01 लाख रुपये के 05 ईनामी व स्थायी वारंटी सहित 27 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि विगत 04 महीने पहले शुरू किए गए “घर वापस आइए अभियान” से 45 ईनामी सहित 177 नक्सलियों आत्मसमर्पण किया है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ0 अभिषेक पल्लव ने बताया कि “घर वापस आइए अभियान” के तहत पुलिस के द्वारा गांव-गांव में नक्सलियों की सूचि काबैनर-पोस्टर लगाकर लगातार आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आज 05 ईनामी नक्सली व 02 स्थायी वारंटी सहित 27 नक्सलियों ने सौरभ कुमार डिप्टी कमाण्डेन्ट पूरनमल, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पासाहू के समक्ष थाना बारसूर में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के विरुद्ध कई मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा सभी समर्पित नक्सलियों को 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

14 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

14 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago