
सीतामढ़ी के बेलसंड में जदयू उम्मीदवार सुनीता सिंह चौहानके प्रचार में दिखे पूर्व डीजीपी
NewsNLive: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का वीआरएस लेकर जदयू में शामिल होने के बाद विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने की खबर काफी सुर्खियों में रहा था। पूर्व डीजीपी ने टिकट नहीं मिलने को लेकर कहा था कि मैं वीआरएस लेकर जदयू का सदस्य बना। मैं जदयू का एक अनुशासित सिपाही हूं। चुनाव लड़ने की संभावना थी, मैं लड़ सकता था, कुछ समीकरण होते हैं। मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ सका, एनडीए के साथ हूं। जरूरत होने पर जदयू और भाजपा के प्रचार के लिए जाऊंगा।
कयासों पर लगा विराम
बिहार विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच विगत कुछ समय से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय राजनीतिक परिदृश्य में नहीं दिख रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि वे आहत होकर जदयू से दूरी बना सकते हैं। लेकिन अब वे तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए जदयू के उम्मीदवारों के प्रचार में निकल गए हैं। वे सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में जदयू उम्मीदवार सुनीता सिंह चौहान के प्रचार में दिखे।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More