बड़ी खबर

झारखंड में मानव तस्करी रोकने के लिए बनेगी नई रणनीति

रांची: राज्य में मानव तस्करी रोकने के लिए नई रणनीति बनाई जाएगी। सरकार इस पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेगी। लंबे समय से मानव तस्करी के शिकार दिल्ली से पिछले हफ्ते वापस लाये गये 45 बच्चों के मामलों की विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एक-एक लड़के और लड़कियों से उनकी पूरी कहानी जान रहा है। उनकी तस्करी के कारण और तरीके का मूल्यांकन किया जा रहा है ताकि खामियों को दूर कर मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रणनीति बनाई जा सके। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के विशेष सचिव डीके सक्सेना के मुताबिक मुक्त कर दिल्ली के विभिन्न बाल सुधार गृहों में रखे गए बच्चों से उनकी पूरी कहानी सुनी जा रही है। इससे तीन बातें साफ हुई हैं। पहला, ज्यादातर मामलों में परिचित ही चुरा कर, बहला फुसला कर या सुनहरे ख्वाब दिखा कर गांव के गरीब परिवार के नाबालिगों को दिल्ली या दूसरे महानगर ले गए। दूसरा, इनके साथ धोखा हुआ। पढ़ाई और कमाई की बात से तस्कर मुकर गए। कई मामलों में यातनायें भी दी गई हैं। तीसरी बात यह भी है कि अभिभावाकों को परिचितों ने अंधेरे में रखा। बच्चे का भविष्य बनाने की बात कह कर उन्हें बेच दिया इसकी जानकारी अभिभावकों को बहुत बाद में मिली। नाबालिगों की तस्करी पर अंकुश लगाने के साथ ही बालिग होने पर काम के सिलसिले में दूसरे राज्य जाने की स्थिति में उनकी पूरी जानकारी सरकार के पास रखी जाएगी। इसके लिए एक सिस्टम डेवलप किया जाएगा। बाहर जाने वालों का पूरा विवरण, वह किस एजेंसी के माध्यम से कितनी पगार पर किस जगह काम करेंगे। उन्हें वेतन के अलावा स्वास्थ्य, यात्रा, आवास और राशन भत्ता-सुविधा मिले। इसका लिखित समझौता हो।

Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago