बड़ी खबर

अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब सीतामढ़ी में दुनियां की सबसे ऊंची सीता माता की प्रतिमा, कामेश्वर चौपाल तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta desk: रामायण रिसर्च काउंसिल माता सीताजी के प्राकट्य-स्थल सीतामढ़ी में सीताजी की 251 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाएगा एवं भव्य मंदिर-निर्माण भी कराएगा। रिसर्च काउंसिल की ओर से आज पटना सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मूर्ति और मंदिर निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। काउंसिल की ओर सीतामढ़ी में मंदिर के लिए गठित श्रीभगवती सीता तीर्थ क्षेत्र समिति का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य कामेश्वर चौपाल को मनोनीत किया गया।

भगवती के रूप में बिराजेगी माता सीता- सांसद पिंटू

इस अवसर पर सीतामढ़ी के सांसद तथा श्रीभगवती सीता तीर्थ क्षेत्र समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि पहली बार ऐसा होगा कि माता सीताजी केवल शब्दों में नहीं, बल्कि सही में श्रीभगवती के रूप में स्थापित होने जा रही हैं। यह माता सीता की दुनिया के सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। सांसद पिंटू ने कहा कि सीतामढ़ी में इसके लिए 30 एकड़ से अधिक भूमि का एग्रीमेंट का हो चुका है और रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले फेज में 12 एकड़ 43 डिसमिल भूमि निबंधन-कार्य भी पूरा हो चुका है, वहीं शेष भूमि निबंधन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर निबंधन-शुल्क माफ करने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

हर एक इंसान को सीता पर गर्व-कामेश्वर चौपाल

वहीं, कामेश्वर चौपाल ने कहा कि जैसे अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर विश्व में जागृति का भाव आया है, उसी तरह माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी में भी इस मंदिर-निर्माण को लेकर हरसंभव प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक ही मंत्र को जानते हैं- जन-जन के मन में राम रमे, हर प्राण-प्राण में सीता है। उन्होंने कहा कि सीता भूमिजा हैं इसलिए यहां के हर एक इंसान को उन पर गर्व है, सीता सबकी हैं और सभी सीता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सीता स्वयं महालक्ष्मी हैं और उनके बिना कोई कार्य पूरा हो ही नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पूरे विश्वभर से माताओं और बहनों को इस अभियान से जोड़ने के लिए वह आज ‘सीता सीखा समिति’ के गठन की भी घोषणा कर रहे हैं और आह्वान कर रहे हैं कि जो भी माताएं व बहनें इस अभियान से जुड़ना चाहती हैं, वह आगे आएं।

महिलाओं को प्रेरित करेगी प्रतिमा-चंद्र शेखर मिश्रा

काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि यह केवल विशाल प्रतिमा नहीं, बल्कि हमारी नारी समाज के आदर्श एवं प्रेरणा की प्रतीक होगी जो सदियों तक महिलाओं को माता सीताजी के जीवन से सीखने को प्रोत्साहित करती रहेगी।

नलखेड़ा से निकलेगी ज्योत- कुमार सुशांत

काउंसिल के महासचिव कुमार सुशांत ने बताया कि हम नलखेड़ा से शीघ्र ही ज्योत निकालेंगे जो भारत के हर राज्य की राजधानी से गुजरकर सीतामढ़ी में भूमि-पूजन के दिन सीतामढ़ी इस दिव्य स्थान तक पहुंचेगी।

प्रतिमा एवं मंदिर-परिसर
• माता सीताजी की 251 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण
• प्रतिमा के चारों ओर वृत्ताकार रूप से 108 ऐसी प्रतिमाओं का निर्माण होगा, जिससे माताजी के जीवन दर्शन का उललेख हो सके। प्रतिमाओं का दर्शन नौका विहार तरीके से विकसित किया जाएगा।
• इसके साथ ही शोध केंद्र, अध्ययन केंद्र, डिजिटल लाइब्रेरी जैसे कई कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा।
• इस परिसर में रामायण के सभी प्रमुख पात्रों की प्रतिमाएं दिव्य रूप में स्थापित होगी, वहीं विभिन्न राज्यों में स्थापित प्रमुख देवी-देवताओं के लोकप्रिय प्रतिमाओं को उसी रूप में वहां स्थापित किया जाएगा।

और क्या है योजना
• सांस्कृतिक दूतावास भवन की स्थापनाः ऐसे देश जहां से अधिक पर्यटक भारत आते हैं, उन देशों के राजदूतों के लिए यहां भवन बनेगा, जहां से वे राजदूत अपने देश के पर्यटकों से यहां आने का आह्वान करेंगे। इससे भारत के पर्यटन का विकास होगा।

51 शक्तिपीठों से आएगा मिट्टी व जल
51 शक्ति-पीठों, इंडोनेशिया, बाली, अशोक वाटिका से मिट्टी एवं जल लाकर तथा नलखेड़ा (मध्य प्रदेश) में माता बंग्लामुखी सिद्ध पीठ से ज्योत लाकर माता सीताजी को श्रीभगवती के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के प्रमुख मंदिरों से भी मिट्टी एवं जल लाकर माताजी के गर्भ-गृह को विकसित किया जाएगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

12 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

12 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago