
Bharat varta desk:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय तक पूछताछ के बाद ईडी ने वीरेंद्र राम को गिरफ्तार करने का फैसला लिया। इससे पहले मंगलवार को ईडी ने रांची समेत राज्य के कुल 24 जगहों पर छापेमारी की थी जिसमें उसकी 100 करोड़ की चल- अचल संपत्ति बरामद की गई है। इनमें आलीशान मकान-जमीन, सोना- चांदी, सात लग्जरी कारें आदि शामिल हैं । ईडी की कार्रवाई में चीफ इंजीनियर केवल भ्रष्टाचारी ही नहीं बल्कि लुटेरा साबित हुआ है। उसने ग्रामीण सड़कों के निर्माण में जमकर लूट खसोट मचाई है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि चीफ इंजीनियर सरकारी योजनाओं में भारी अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More