
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम द्वारा किदवईपुरी पार्क के पास स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने तथा सड़कों पर टायर, प्लास्टिक आदि जलाने पर होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को बताने के लिए स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ उषा किरण खान, क्रिकेटर अमिकर दयाल, कार्टूनिस्ट पवन, सामाजिक कार्यकर्ता रेशमा प्रसाद और लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रयत्नशील रहने और इधर उधर कचरा न फैलाने के लिए जागृत किया। वरिष्ठ कवयित्री भावना शेखर, वरिष्ठ साहित्यकार शिवनारायण अर्चना त्रिपाठी सतीश कुमार और कवयित्री एवं शिक्षाविद वीणा अमृत ने भी कार्यक्रम में स्वच्छता का अलख जगाया। इस अवसर पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लोगों से अपील की गई कि कृपया होलिका दहन का त्योहार पारंपरिक तरीके से बनाएं और टायर एवं प्लास्टिक जलाकर वातावरण को प्रदूषित न करें। नुक्कड़ नाटक में प्रवीण सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने राहुल रंजन, सुधीर कुमार, राजकुमार ऋषि कुमार हर्ष,हेमा कुमारी आदि ने शानदार अभिनय के माध्यम से शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ उषा किरण खान ने कहा कि स्वच्छता हमारे संस्कार का हिस्सा है। हर पर्व त्योहार और शुभ अवसरों पर हम अपने घर की विशेष सफाई करते हैं। पटना शहर हम सबका है। इसको साफ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी हम सब की है। सब मिलकर काम करेंगे और शहर को साफ रखेंगे। लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने अपने गीतों के माध्यम से शहर को साफ और सुंदर रखने का आवाहन किया।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More