
भागलपुर ,भारत वार्ता संवाददाता: 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ, आरपीएफ, जीआरपी के संयुक्त तत्वाधान में भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच तिरंगा, झंडा,बैच,टोपी बांटकर जय हिंद कहा गया। इसके साथ यात्रियों को धर्म, समाज, जाति के भेदभाव से दूर रहने को कहा गया। आजादी के इतिहास के बारे में लोगों को बताया गया।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक: विष्णु खेतान
यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हम एक हैं, यह संदेश हर आदमी एक दूसरे को दे। उन्होंने लोगों को ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा के लिए नशा खुरानी से बचने को सतर्क किया। कोई किसी का दिया हुआ समान नहीं खाए। महिलाओं को कोई परेशान करे तो उसके लिए आरपीएफ के हेल्पलाइन पर फोन करने को सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में जीआरपी के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, आरपीएफ प्रभारी अनिल कुमार सिंह,संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान, राजेश टंडन,मनोज बुधिया,प्रकाश गोयनका,सुमित कुमार, मोहम्मद मिनहाज, कालीचरण शर्मा, डा. रकीब आलम मौजूद थे
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More
Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More