कला -संस्कृति

रेल यात्री संघ ने यात्रियों के बीच तिरंगा बांटकर कहा- जय हिंद


भागलपुर ,भारत वार्ता संवादाता: 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ, आरपीएफ, जीआरपी के संयुक्त तत्वाधान में भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच तिरंगा, झंडा,बैच,टोपी बांटकर जय हिंद कहा गया। इसके साथ यात्रियों को धर्म, समाज, जाति के भेदभाव से दूर रहने को कहा गया। आजादी के इतिहास के बारे में लोगों को बताया गया।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक: विष्णु खेतान

यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हम एक हैं, यह संदेश हर आदमी एक दूसरे को दे। उन्होंने लोगों को ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा के लिए नशा खुरानी से बचने को सतर्क किया। कोई किसी का दिया हुआ समान नहीं खाए। महिलाओं को कोई परेशान करे तो उसके लिए आरपीएफ के हेल्पलाइन पर फोन करने को सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में जीआरपी के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, आरपीएफ प्रभारी अनिल कुमार सिंह,संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान, राजेश टंडन,मनोज बुधिया,प्रकाश गोयनका,सुमित कुमार, मोहम्मद मिनहाज, कालीचरण शर्मा, डा. रकीब आलम मौजूद थे

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नामचीन डॉक्टर मृत्युंजय को सुश्रुत अवार्ड, बेस्ट सर्जन के रूप में कोलकाता में हुए सम्मानित

Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More

2 days ago

संगम कुमार साहू होंगे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More

3 days ago

अमर रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल…. प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पटना महावीर मंदिर के प्रणेता

Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More

3 days ago

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक वैन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More

3 days ago

जन्मदिन पर याद किए गए भिखारी ठाकुर, नीतू नवगीत ने गीतों से दी श्रद्धांजलि

पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More

3 days ago

संजय सरावगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Bharat varta Desk भाजपा बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए… Read More

6 days ago