स्वास्थ्य

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर की इंस्टीट्यूट बॉडी और गवर्निंग बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
एम्स की इंस्टीट्यूट बॉडी संस्थान की सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाई होती है, जो शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेती है। इस नियुक्ति के साथ ही डॉ. सिंह को एम्स गोरखपुर के विकास और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
वर्तमान में डॉ. वीणा कुमारी सिंह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में सुपरस्पेशलिटी की डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर भी कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने उपचार, शोध और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों और सहकर्मियों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे एम्स पटना और बिहार के लिए गौरव का विषय बताया है। उनकी नियुक्ति से एम्स गोरखपुर को भी अनुभवी नेतृत्व और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

13 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

21 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago