राज्य विशेष

झंडा फहराकर हेमंत सोरेन बोले, कोरोना का खतरा अभी टला नहीं


रांची भारत वार्ता डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोराबादी मैदान में झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर खत्म हो गई है मगर अभी खतरा टला नहीं है। तीसरी लहर के लिए सावधान रहना है। अधिक से अधिक सुरक्षा मानकों का पालन करना है। टीकाकरण अभियान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक टीका लें। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड का चहुमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की…..

  • राज्य के तृतीय पदों पर नियुक्ति के लिए यहां के शैक्षणिक संस्थानों से दसवीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • ओलिंपिक खेलों में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये का प्रविधान। स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः दो करोड़, एक करोड़ तथा 50 लाख दिए जाएंगे।
  • झारखंड के जीडीपी में कृषि के योगदान को 12 प्रतिशत करने का राज्य सरकार ने लक्ष्य रखा है।
  • झारखंड जनजातीय विश्वविद्यालय तथा झारखंड खुला विश्वविद्यालय शीघ्र। 1.28 लाख विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
  • राष्ट्रीय उच्च पथों पर स्थित शहरों जैसे चतरा, गढ़वा, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह खूंटी, चाईबासा, लोहरदगा, गोड्डा, दुमका, चक्रधरपुर एवं मनोहरपुर में बाईपास के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
  • शहरी क्षेत्रों के सभी पार्कों का विकास किया जाएगा।
  • किसानों की क्षमता के विकास के लिए कृषक पाठशाला की योजना शुरू की जाएगी। किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा सूकर पालन में दक्ष बनाकर उनकी आय में वृद्धि की जाएगी।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

23 minutes ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

1 day ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago