कला -संस्कृति

पटना में खादी मॉल आए बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला

  • कहा- खादी के वस्त्र आरामदायक और किफायती

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बॉलीवुड के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता बृजेंद्र काला अपने पटना भ्रमण के दौरान खादी मॉल आए जहां उन्होंने खादी के वस्त्रों की शॉपिंग की। जब वी मेट, गुलाबो सिताबो, मेरे ब्रदर की दुल्हन, अग्नीपथ, भूतनाथ रिटर्न, गुड्डू रंगीला, पीके, मिस टनकपुर हाजिर हो, एम एस धोनी, ट्यूबलाइट, करीब करीब सिंगल, बत्ती गुल मीटर चालू,वर्जिन भानुप्रिया, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, बाइस्कोप वाला, शुभ मंगल सावधान, रुस्तम, डॉली की डोली, जीरो, भारत, रघु रोमियो और शब्द सहित सैकड़ों फिल्मों में अभिनय कर चुके बृजेंद्र काला ने कहा कि बिहार आना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि खादी मॉल में आकर उन्होंने खादी के निर्माण की प्रक्रिया और ग्रामीण उद्योगों के माध्यम से रोजगार दिए जाने के सरकारी प्रयासों को जाना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खादी पहनने की वकालत की थी। खादी के वस्त्र आरामदायक होते हैं और अब नए फैशन के अनुकूल भी हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने सभी फिल्में प्रिय है। गुलाबो सिताबो फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने जब कहा था कि बृजेंद्र जी आपका तो अपना एक स्टाइल है तो वह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। जो लोग थिएटर के क्षेत्र में बेहतर काम करते हैं और क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखते हैं उनके लिए फिल्मों में काम करना आसान हो जाता है। बृजेंद्र काला ने कहा कि जो लोग अपने काम से प्यार करते हैं वह अपने काम को बेहतर तरीके से करने के लिए अपनी पूरी ताकत और संवेदना को काम में लगा देते हैं। सच्ची निष्ठा के साथ काम करने पर अच्छे परिणाम स्वतः आने लग जाते हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

13 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

14 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago