
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। 18 साल में ये तीसरी बार है जब उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का साथ छोड़ा है।
पटना के होटल मौर्या में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उपेंद्र कुशवाह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पड़ोसी के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे। अगर वो अतिपिछड़ा समाज से किसी को चुनते तो हमें कोई परेशानी नहीं होती। उपेंद्र कुशवाहा नहीं पसंद थे तो कोई बात नहीं, लेकिन परिवार में ही ढूंढना चाहिए था।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ज़मीर बेचकर हम अमीर नहीं बन सकते। इसलिए एमएलसी पद से भी इस्तीफा दूंगा। विधान परिषद के सभापति से मिलकर एक-दो दिन में इस्तीफा भी सौंप दूंगा।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू में पार्टी कार्यकर्ता परेशान और हतोत्साहित हैं। नीतीश जी पहले कोई भी फैसला खुद लेते थे। कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करते थे। उनके खुद के फैसले सही होते थे। आज की तारीख में वो कोई फैसला खुद नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री जी अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर रहे हैं। वो डरे हुए लोगों की सलाह पर चल रहे हैं। नीतीश जी गलत रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा काम किया, लेकिन आखिर में उन्होंने जो किया वो अच्छा नहीं हुआ। नीतीश जी जिस रास्ते पर चल रहे हैं। वो पार्टी के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा किमैंने जब पार्टी में सवाल उठाया तो मुझे मुख्यमंत्री जी ने कह दिया पार्टी छोड़कर चले जाइए। नीतीश जी के पास है क्या? उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। नीतीश जी ने पार्टी को गिरवी रख दिया। मैं उनसे क्या हिस्सा मांगू। उनके हाथ में शून्य है। जीरो है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More