
पटना : बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और जहानाबाद जिले के शकुराबाद की रहने वाली डॉ नीतू नवगीत को लीजेंड आफ बिहार अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से पटना के होटल चाणक्य में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने नीतू कुमारी नवगीत को पुरस्कृत किया। नीतू कुमारी नवगीत ने लोक गायन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जहानाबाद जिला की मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। इसके अलावा पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नीतू नवगीत ने शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नीतू नवगीत ने फिजी मॉरीशस और नेपाल जैसे देशों में भी बिहार के लोकगीतों की खुशबू फैलाई है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More