कला -संस्कृति

बौद्ध महोत्सव में नीतू नवगीत ने किया बिहार की गौरव गाथा का गान

  • नालंदा और बोधगया का गौरव तुझ में समाया है… ऐ बिहार की धरती तुझपे जीवन कुर्बान है
  • कहना है गर्व से हम हैं बिहारी अपनी यही पहचान है

गया : बोधगया में गया जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बौद्ध महोत्सव के तीसरे दिन बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार की सोंधी माटी की खुशबू से लबरेज लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति करके लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उन्होंने बिहार राज्य के समृद्धि इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि इस धरती पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया जिससे सारी दुनिया रोशन हुई। बिहार की गौरव गाथा का बखान करते हुए उन्होंने जो गीत गाया उसके बोल इस प्रकार रहे-जिस धरा पर हमने जन्म लिया है,वही हमारा मान है। ऐ बिहार की धरती तुझ पर जीवन कुर्बान है . . . .कहना है गर्व से हम हैं बिहारी अपनी यही पहचान है, ऐ बिहार की धरती तुझ पर जीवन कुर्बान है। उन्होंने पटना से बैदा बुलाई दा नजरा गईनीं गुईया और यही ठईया टिकुली हेरा गइले दइया रे गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भारत देश की महानता का वर्णन करते हुए नीतू नवगीत ने सुंदर सुभूमि भैया भारत के देशवा से मोरे प्रान बसे हिमखोह रे बटोहिया गीत गाया। उन्होंने महोत्सव में मोरे राम अवध में आए सखी गाकर भक्ति भाव जगाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. नीतू नवगीत के साथ धीरज कुमार पांडे ने नाल पर, आशीष कुमार पंडित ने पैड पर और सुभाष कुमार ने बैंजो पर संगत किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago