कला -संस्कृति

नवगीतिका वसंतोत्सव का आयोजन, लोकगीतों से किया गया ऋतुराज वसंत का स्वागत

पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार ने लोक गीतों और कविताओं के साथ वसंतोत्सव मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पटना नगर की मेयर सीता साहू ने कहा कि वसंत उमंग और उल्लास का मौसम है। बसंत कला, साहित्य, संगीत और ज्ञान-विज्ञान का मौसम है। शीत ऋतु की निष्क्रियता से बाहर निकलकर नए स्वप्न लगाने का मौसम बसंत है। वरिष्ठ कथाकार और शिक्षाविद ममता मेहरोत्रा ने सभी को वसंत ऋतु की बधाई देते हुए कहा कि वसंत ऋतुओं का राजा है। कार्यक्रम में संस्था की सचिव और लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि ऋतुराज वसंत के स्वागत में धरती पीली चादर ओढ़ लेती है, आम्रकुंज कोयल की कूक से गुंजित होता है, बगिया में रंग बिरंगे फूल खिलते हैं और तितलियां अपनी मनमोहक अदाओं से सबका मन जीत लेती हैं। इसे ऋतु में भंवरे भी गुनगुनाते हैं और चारों दिशाओं में नवीनता का संचार होता है। लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कार्यक्रम में हमरा आम अमरैया बड़ा नीक लागेला सैया तोहरे मड़ईया बड़ा निक लागेला, अमवा महुअवा के झूमे डलिया, कोयल बिना बगिया ना सोभे राजा, बसंत के बहला बयरिया ए रामा, निमिया के तले, बहकी बहेला पुरवइया संगी रे संग हमहूं बहीला, सखी फूल लोढ़े चलु फुलवरिया सहित अनेक पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति करके सभी लोगों का मन जीत लिया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू, वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद डॉ ध्रुव कुमार, वरिष्ठ साहित्यकार शिवनारायण, मुंगेर से पधारे प्रसिद्ध ग़ज़ल कार अनिरुद्ध सिन्हा,प्रसिद्ध शायर संजय कुंदन, शायर नसीम अख्तर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मौके पर कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें अमृतेश कुमार मिश्रा, डॉ अर्चना त्रिपाठी, विभा सिंह अर्चना आर्यन मुकेश ओझा, रूपम त्रिविक्रम, नागेंद्र मनी, राम सिंह मलक, अमीर हमजा, अंकेश कुमार सहित अनेक कवियों ने बसंत से संबंधित कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ध्रुव कुमार ने किया।

लोकगायिका नीतू नवगीत
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

12 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago