कला -संस्कृति

भरत शर्मा व्यास और नीतू नवगीत को बिहार श्री सम्मान

पटना : होटल चाणक्य में एक निजी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा व्यास, प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, लोक गायक सत्येंद्र कुमार संगीत और राजेश कुमार मिश्रा सहित 57 लोगों को को पंच परमेश्वर सह बिहार श्री सम्मान 2021-22 प्रदान किया गया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय तथा पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी को यह सम्मान प्रदान किया। डॉ नीतू नवगीत को लोक गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ मीनाक्षी स्वराज, डॉ धीरज कुमार, अविनाश पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोक संगीत का शानदार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी लोक गायकों ने उपस्थित लोगों को झुमा दिया। नीतू नवगीत ने चलनी के चालल दूल्हा और कजरा मुहब्बत वाला, अंखियों में ऐसा डाला सहित कई लोक गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देती गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago