
भरत सिंह भारती और रागिनी भारती ने गाये छठ के गीत
जहानाबाद संवाददाता : शकूराबाद में छठ पूजा के चौथे दिन सुबह में उदितमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सैकड़ों की संख्या में छठ व्रती रघुनाथगंज सूर्य मंदिर तालाब पर एकत्रित हुए और उन्होंने लोक आस्था एवं विश्वास के महान पर्व के अवसर पर छठी मैया के गीत गाते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। फिर छठ व्रतियों ने शरबत पीकर पारण किया। इसी के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो गया। चार दिवसीय आयोजन के दौरान छठ पूजा समिति द्वारा छठ व्रतियों एवं उनके परिवार जनों के लिए शानदार व्यवस्था की गई। मौके पर प्रशासन की टीम भी मुस्तैद रही। रघुनाथ गंज सूर्य मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर आयोजित रघुनाथगंज छठ महोत्सव में वरिष्ठ लोक गायक भरत सिंह भारती, बाल कलाकार कुमारी रागिनी भारती तथा धर्मद्वाज भारती द्वारा अनेक छठ गीत प्रस्तुत किए गए। नालंदा संगीत कला संस्थान के कलाकारों द्वारा छठी मैया के गीतों तथा बिहार के दूसरे लोकगीतों पर बिहार के पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति की गई। रागिनी भारती ने कहवा से आवे रंगे डोरा कलश सुपवा, कांचे ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, देवी गीत कौन-कौन गुण से हो, शीतला भवानी आईल हमार अंगना जैसे अनेक मनभावन और सुंदर छठ एवं देवी गीतों की प्रस्तुति की गई। बाल कलाकार कुमारी रागिनी भारती की प्रतिभा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भोजपुरी के विश्वप्रसिद्ध वरिष्ठ गायक भरत सिंह भारती ने मनमा बसेला गंगा तोहरे लहरिया जियरा में उठेला हिलोर हो माई तोरी जगमग पनिया, मन करे दिखती नजर भर के तोड़े तू सहित अनेक प्रसिद्ध गीतों को प्रस्तुत किया। रघुनाथ मंदिर समिति की अध्यक्ष और प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। नालंदा संगीत कला संस्थान परिषद के सदस्यों ने जय जय भैरवी, बिहार गौरव गान जट-जटिन और कजरी नृत्य पेश करके सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संयोजन नालंदा संगीत कला संस्थान के सचिव रंजीत कुमार ने किया।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More