
Bharat varta desk: मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार की अंतिम तारीख आज खत्म हो गई। जैसा कि लोग उम्मीद लगा रहे थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन प्रत्याशीयों के पक्ष में प्रचार करने दोनों सीटों में से कहीं भी नहीं गए। अलबत्ता उन्होंने आज एक वीडियो जारी कर मोकामा से आरजेडी प्रत्याशी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांगा है। उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बताया कि वे प्रचार के लिए मोकामा नहीं जा पाए जबकि जाने का कार्यक्रम था। इस वीडियो को जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट किया है।
वहीं दूसरी ओर मोकामा में भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए लोजपा नेता और सांसद चिराग पासवान आज पहुंचे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जबकि बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव के बाद से ही चिराग का भाजपा से काफी दूरी बन गई थी। लेकिन उन्होंने आप साफ किया कि वह कभी भाजपा के खिलाफ नहीं थे। इसीलिए उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More