कला -संस्कृति

लोक गायिका नीतू कुमार नवगीत की ‘HORIZON’ कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति

  • प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमार नवगीत ने प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित ‘HORIZON’ कार्यक्रम में अपने गायन का जादू बिखेरा
  • कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की रीजनल डायरेक्टर स्वधा रिज़वी द्वारा किया गया
  • गायन में शामिल गंगा-स्तुति, सोहर, कजरी, सूफी, झूमर और भिखारी ठाकुर की रचनाएं

पटना : स्थानीय प्रेमचंद रंगशाला में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के सौजन्य से आयोजित होराइजन सीरीज कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमार नवगीत ने शानदार प्रस्तुति दी। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की पटना रिजनल डायरेक्टर और भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी स्वधा रिज़वी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के रिजनल डायरेक्टर स्वधा रिज़वी, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के डॉ. राणा सिंह, इंदिरा आईवीएफ के बिहार हेड डॉ. दयानिधि, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षाविद् भावना शेखर और अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के संस्थापक सह अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नीतू कुमार नवगीत ने लगभग दो घंटे तक अपने गायन से समां बांध दिया। उनके गायन में गंगा-स्तुति, सोहर, कजरी, सूफी, झूमर जैसे विविध गीतों के साथ भिखारी ठाकुर की रचनाओं का मधुर प्रस्तुतीकरण शामिल था। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक गरिमा का महिमा का बखान करते हुए मांगीला हम वरदान हे गंगा मइया ,माँगिला हम वरदान, संगीत गुरु देव एवं प्रख्यात लोक कलाकार भरत सिंह द्वारा रचित है बहुत पारंपरिक लोक गीत जो झूमर की शैली में है, कउने देसे गइले बलमुआ कथिया लइहैं न, पारंपरिक विवाह गीत, सिया जी बहिनिया हमार हो…. राम लगिहैं पहुँनवा, अगे माई हरदी हरदिया दूभ पातर ना….., भिखारी ठाकुर की रचना….जतसारी का गीत डगरिया जोहत ना…., सूफ़ी गीत छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलायके,कजरा मोहब्बत वाला अँखियों में ऐसा डाला, कोयल बिनु बगिया ना सोभे राजा, पनिया के जहाज़ से, मेरे रस्के कमर, स्वच्छता अभियान गीत, कैसे खेले जइबु सावन में बदरिया जैसे गीत गाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रेरणा प्रताप ने किया, और साज़िंदों ने उत्कृष्ट वादन से प्रस्तुति को संजीवनी प्रदान की। बिहार के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध नाल वादक अर्जुन चौधरी, कैसियो वादक संजय कुमार मिश्रा, बाँसुरी वादक सरफ़ुद्दीन तथा श्याम किशोर पांडे ने पद पर लोक गायिका का मानवर्धन किया। कोरस के कलाकार दिव्या श्री, अर्पिता और चंदन ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और कला, संस्कृति और युवा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए नीतू कुमार नवगीत ने प्रेमचंद रंगशाला में पधारे सभी आगंतुकों को भी धन्यवाद अर्पित किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago