
रांची: मदरसा शिक्षा आलिम एवं फाजिल की परीक्षा झारखण्ड अधिविध परिषद द्वारा नहीं लिये जाने के विरोध में आज मदरसा इस्लामिया अपर बजार में छात्रों ने प्रदर्शन किया। मौके पर उपस्थित झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य अलग होने के बाद से 2019 तक आलिम व फाजिल की परीक्षा जैक द्वारा ही आयोजित होती रही है। उन्होंने कहा कि हमलोगों की मांग पर तत्कालीन उच्च शिक्षा निदेशक अबू इमरान ने नवम्बर 2017 में रांची विश्वविद्यालय को आलिम (बी.ए) एवं फाजिल (एम.ए) का रेगुलेशन, पाठयक्रम संचालन और परीक्षा व अन्य कार्य के लिए प्राधिकृत किया था। रांची विश्वविद्यालय ने भी नियमवली तैयार कर ली थी, लेकिन निदेशक के बदलते ही उच्च शिक्षा विभाग ने 2019 में रांची विश्वविद्यालय से प्रस्ताव वापस ले लिया। जिसके कारण सरकार के निर्देश पर जैक को ही आलिम और फाजिल की परीक्षा लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि एकाएक सत्र 2017- 2020 आलिम और सत्र 2018 2020 फाजिल की परीक्षा जैक द्वारा लिये जाने से इनकार करने से हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। जो कहीं से भी न्याय उचित नहीं है। चूंकि परीक्षा नहीं लेने संबंधी कोई आदेश सरकार द्वारा नहीं दिया गया है, वहीं इन छात्रों का पंजीयन भी जैक ने ही किया है। ऐसे में जैक को तानाशाही रवैया को छोड़कर छात्रहित में परीक्षा आयोजित करना चाहिए, उन्होने कहा कि इस मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पहल करते हुए इस बार परीक्षा जैक द्वारा आयोजित करवाने और अगले सत्र की परीक्षा रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित करवाने का निर्देश जैक और उच्च शिक्षा विभाग को देना चाहिए। केवल मुस्लिमों को वोट बैंक नही समझना बल्कि उनके मसलों को भी हल किया जाना चाहिए। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर संडक पर उतर कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मो इमरान, गुलाम सरवर,मो सादिक, अल्ताफ, इल्यास, सरताज, इंजमाम, नेसार, रिज़वान, मुमताज, मोख्तार, मुर्शिद, अबदुल्लाह, सरफराज, आज़ाद, मोज़फ्फर आदि मौजूद थे।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More