कला -संस्कृति

घर-घर अलख जगायेंगे, स्वच्छ पटना बनेगा : नीतू नवगीत

बाल दिवस पर बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

यूथ हॉस्टल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

पटना – पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संकल्प दिलाया कि स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे और स्वच्छ पटना सुंदर, पटना के लिए संकल्पित रहेंगे । यूथ हॉस्टल परिसर में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत के साथ पाटलिपुत्र शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रसिद्ध शिक्षाविद और लेखिका ममता मेहरोत्रा, वरिष्ठ लेखक शिव नारायण सिंह एवं अन्य कलाप्रेमी मौजूद इस अवसर पर बच्चों की हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहे । लोक गायिका नीतू नवगीत ने गीतों के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया- *स्वच्छता है गहना भैया याद रखना, घर घर अलख जगायेंगे स्वच्छ भारत बनेगा, साफ सफाई अपनाएंगे स्वच्छ भारत बनेगा जैसे गीतों के माध्यम से उन्होंने न सिर्फ शहर को स्वच्छ रखने की बात कही बल्कि पूरे देश और गंगा नदी को भी स्वच्छ और पवित्र बनाए रखने की अपील की।

मौके पर नमामि गंगे परियोजना की पामीर सिंह, पवन सौरव, चर्चित कवि अंकेश , समाजसेवी धीरज कुमार, अभिनेता दीप श्रेष्ठ, अनुराग स्वरूप, अविनाश बंधु, पटना नगर निगम से श्वेता भास्कर एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित थे। नीतू नवगीत ने गीत संगीत के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया और समझाया कि कैसे अपने देश और शहर को स्वच्छ रखा जाए।
पटना नगर निगम द्वारा विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसके साथ ही शहर के पार्को में भी आम लोगों से गीला एवं सूखा कचरा अलग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संगीतमय प्रस्तुति के समय राकेश कुमार ने हारमोनियम और रिशू कुमार ने ढोलक पर संगत किया। लोक गायिका नीतू नवगीत के साथ बच्चों ने भी स्वच्छता के गीत गाये और अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए संकल्प लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

10 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

10 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

23 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago