कला -संस्कृति

स्वच्छता जागरूकता अभियान : घर-घर अलख जगाना है, पटना को स्वच्छ बनाना है – नीतू नवगीत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने गंगा नदी के तट पर दीघा क्षेत्र के पाटी पुल घाट पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। स्वच्छता जागरूकता अभियान में लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि जिस तरह से स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है उसी तरह से स्वच्छ शहर में ही स्वच्छ आवासीय परिसर होता है। सिर्फ घर की सफाई कर लेने से कुछ नहीं होता। अपने आसपास के एरिया को भी साफ रखना जरूरी है। स्वच्छ शहर के पटना नगर निगम के संकल्प को मजबूती देने के लिए हर व्यक्ति को अपना व्यवहार बदलना होगा और स्वच्छता के प्रति समर्पित रहना होगा।

नीतू नवगीत ने कहा कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 9500 अंकों का हो रहा है, जो पिछली बार 7500 अंक का था। इसके लिए निगम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर उन्हें अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। टीम के लोग अपना काम कर रहे हैं, लेकिन यदि नागरिकों से सहयोग नहीं मिला तो फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में पटना शहर को कम अंक प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों के सड़क पर थूकने की आदत पर सर्वेक्षण में 80 अंक काटे जाएंगे।शौचालयों में गंदगी मिलने पर पर 250 अंक कटेंगे। लैंडफिल व एसटीपी साइट सेग्रीगेशन नहीं मिलने पर700 अंक काटे जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर 150 अंक काटे जाएंगे। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के उपकरण नहीं होने पर 375, जबकि स्वच्छ वार्ड रैंकिंग गिरने पर 320 अंक काटे जाएंगे।पटना नगर निगम प्रशासन और सिटीजन की ओर से इनोवेशन नहीं होने पर 200 अंक काटे जाएंगे। स्वच्छता एप डाउनलोड, शिकायत नहीं करने, फीडबैक नहीं देने पर 550 अंक काटे जाएंगे। स्वच्छता की ब्रांडिंग में प्लास्टिक के उपयोग पर-ल 25 अंक काटे जाएंगे। स्वच्छता के संबंध में ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाता है तो पटना नगर निगम को अधिक अंक प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पटना वासी स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लें और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।
लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने दीघा घाट पर कई गीत गाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान में अर्चना सिन्हा, सौम्या श्री, विकास कुमार, सुनील कुमार, रणधीर कुमार आदि ने भी हिस्सा लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 day ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 day ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

2 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago