बड़ी खबर

सिल्क टेक्नोलॉजी में बी.टेक. की होगी पढ़ाई, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने की घोषणा


भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता

भागलपुर के नाथनगर स्थित “बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान” में बी.टेक. कोर्स की पढ़ाई शुरु की जाएगी। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज संस्थान के निरीक्षण के बाद यह घोषणा की। ताकि छात्रों को एक बढ़िया करियर ऑप्शन मिलने के साथ इलाके की प्रसिद्ध रेशम और सिल्क उद्योग को भी बढ़ावा और मदद मिले। मंत्री ने संस्थान के कर्मियों से भी बात की और उनकी राय ली। उद्योग मंत्री ने मौके पर मौजूद बिहार राज्य खादी के सीईओ अशोक कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान को लेकर एक बेहतर कार्ययोजना बने और यहां जो भी कमियां हैं उसे दूर किया जाए। उद्योग मंत्री ने निर्देश दिया कि भागलपुर जिला उद्योग महाप्रबंधक और भागलपुर जिलाधिकारी से मिलकर संस्थान की सभी कमियों को‌दिक्कतों को दूर करने के लिए बिना देर किए प्रयास शुरु होने चाहिए।


बिहार के उद्योगमंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने संस्थान के कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि AICTE ( अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्) से मान्यता दिलाने के लिए जल्द सभी तकनीकी बाधाओं को दूर कर जरुरी तैयारियां की जाएगी और यहां बी.टेक. की पढ़ाई शुरु कराई जाएगी।
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मुंगेर पहुंचे और वहां उन्होंने बियाडा की भूमि पर अवस्थित गन फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago