
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
भागलपुर के नाथनगर स्थित “बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान” में बी.टेक. कोर्स की पढ़ाई शुरु की जाएगी। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज संस्थान के निरीक्षण के बाद यह घोषणा की। ताकि छात्रों को एक बढ़िया करियर ऑप्शन मिलने के साथ इलाके की प्रसिद्ध रेशम और सिल्क उद्योग को भी बढ़ावा और मदद मिले। मंत्री ने संस्थान के कर्मियों से भी बात की और उनकी राय ली। उद्योग मंत्री ने मौके पर मौजूद बिहार राज्य खादी के सीईओ अशोक कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान को लेकर एक बेहतर कार्ययोजना बने और यहां जो भी कमियां हैं उसे दूर किया जाए। उद्योग मंत्री ने निर्देश दिया कि भागलपुर जिला उद्योग महाप्रबंधक और भागलपुर जिलाधिकारी से मिलकर संस्थान की सभी कमियों कोदिक्कतों को दूर करने के लिए बिना देर किए प्रयास शुरु होने चाहिए।
बिहार के उद्योगमंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने संस्थान के कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि AICTE ( अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्) से मान्यता दिलाने के लिए जल्द सभी तकनीकी बाधाओं को दूर कर जरुरी तैयारियां की जाएगी और यहां बी.टेक. की पढ़ाई शुरु कराई जाएगी।
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मुंगेर पहुंचे और वहां उन्होंने बियाडा की भूमि पर अवस्थित गन फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More
Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More