पॉलिटिक्स

सदन में हंगामा, सोनिया और स्मृति ईरानी में झड़प, सोनिया बोली डोंट टॉक टू मी


Bharat varta desk: राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी पर आज सदन में फिर जबरदस्त हंगामा हुआ। भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस को जमकर घेरा। सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने की मांग की गई। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।
सदन स्थगित होने के बाद बीजेपी के सांसद सोनिया गांधी इस्तीफा दो का नारा लगा रहे थे। सोनिया गांधी सदन से बाहर जा रही थीं, लेकिन नारेबाजी के बीच सोनिया वापस लौटकर रमा देवी के पास गईं और कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है। इसी बीच स्मृति ईरानी ने उनसे कुछ कहा तो सोनिया ने जोर से कहा- Don’t talk to me। इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई. ये बहस करीब 2-3 मिनट चली। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अपमान करने का आरोप लगाया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago