
Bharat varta desk: बिहार आतंकियों का पनाहगाह बना हुआ है। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में आतंकी कनेक्शन के खुलासे होने के बाद एनआईए की टीम गुरुवार की सुबह सुबह फुलवारी शरीफ पहुंची । इसके साथ राज्य के अन्य छह जिलों में भी छापेमारी चल रही है। फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला रईस कॉलोनी स्थित सिमी का सदस्य रहा अतहर प्रवेज के घर को एनआईए की टीम खंगाल रही है।
इसके पहले फुलवारी शरीफ के नया टोला स्थित झारखंड सरकार सब इंस्पेक्टर जलालुद्दीन खान के मकान अहमद पैलेस मैं अतहर परवेज किराए पर लेकर पीएफआई और एसडीपीआई की के नाम पर मुस्लिम युवकों को गलत रास्ते पर ले जाने का काम कर रहा था। पिछले दिनों हुई छापेमारी में यहां से काफी मात्रा में देश विरोधी पंपलेट मिशन 2047 भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का बुकलेट एवं विदेशी फंडिंग समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई थी। एनआईए की टीम के साथ फुलवारी शरीफ में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोतिहारी, दरभंगा, किशनगंज, पटना, नालंदा समेत अन्य जिलों में एनआईए की टीमें पीएफआई के सदस्यों के घरों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए ने आरोपियों के परिजन और रिश्तेदारों से पूछताछ भी की है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More