
Bharat varta desk: शराब घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है इसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है जबकि इस घोटाले में डिप्टी सीएम के घर पर छापेमारी हुई थी, उनके बैंक लॉकर खंगाले गए थे। चार्जशीट में नाम नहीं होने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर और सीबीआई पर निशाना साधा है।
आरोपपत्र में आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर के साथ अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, अरुण पिल्लई, मुत्थु गौतम और दो लोक सेवकों को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद मनीष सिसोदिया का बयान आया है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी एक मनोहर कहानी लेकर आई थी कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है। मेरे घर पर सीबीआई की रेड करवाई गई थी और छापे डाले गए थे। मेरे बैंक के लॉकर की तलाशी की जा चुकी है। मैंने उस समय भी कहा था कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More