बड़ी खबर

आईजी विकास वैभव का सरकारी रिवाल्वर चोरी

Bharat Varta Desk:

होमगार्ड में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ‌आइजी विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर उनके राजधानी पटना के अनिसाबाद पुलिस कॉलोनी स्थित घर से चोरी हो गई है। पुलिस महकमे में हड़कंप है लेकिन चोरी करने वाले का पता चल गया है। दरअसल आई जी के घर में सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे के बारे में चोरी की आशंका जाहिर की गई है। सफाई कर्मी पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण अपने बेटे को उनके यहां काम पर भेज रहा था। जब गुरुवार को आईजी ने हथियार को अपने घर में नहीं पाया तो उन्होंने पूछताछ की। उन्हें उस लड़क पर शक हुआ तो गर्दनीबाग पुलिस को खबर की। जब पुलिस ने लड़के से पूछा तो उसे मिर्गी का दौरा आ गया लेकिन उसने यह कबूल लिया कि रिवाल्वर सुने घर से उठाकर किसको दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसको हथियार देने की बात होमगार्ड जवान के बेटे ने बताई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago