
Bharat varta desk:
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक बार फिर भारत की न्याय व्यवस्था को आईना दिखाने का काम किया है। झारखंड की राजधानी रांची में आज हाईकोर्ट भवन के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से ऊपर भी कोई कोर्ट है क्या, चीफ जस्टिस साहब बताइए लोग जाएं तो जाएं । उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय मिलने में 5-10 -20 साल जाते हैं। तब तक न्याय पाने वालों की खुशी गायब हो जाती है क्योंकि न्याय के इंतजार में कितनी रात में सो नहीं पाते। पैसे और समय की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि यहां पर चीफ जस्टिस, झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, कानून मंत्री और गणमान्य लोग बैठे हैं। जनता को असल में न्याय मिलना चाहिए, न्याय जल्दी मिलनी चाहिए। कई केस हाईकोर्ट में फाइनल होते हैं, कोई सुप्रीम कोर्ट में। फैसले जब आते हैं तब लोग खुश होते हैं। समय लगा लेकिन न्याय मिल गया लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें महसूस होता है कि न्याय अभी मिला नहीं। ना जाने कितना रुपया, कितना जीवन का समय बर्बाद किया अगर वह फैसले सच होते नहीं दिखते। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मैं गांव में एक ऐसी समिति में थी हम कुछ केस फाइनल होने के बाद देखते थे क्या उन्हें न्याय मिला की नहीं है। जज भी मानते हैं कि ऐसे केस हैं, लोग दोबारा केस करने से डरते हैं। इतनी लंबी लड़ाई के लिए लोग तैयार नहीं होते। आप सभी बड़े जज बैठे हैं, मुझे पता नहीं कि इसका रास्ता है कि नहीं । मुझे लगता है लोगों को सही मायने में न्याय मिलना चाहिए। इसका रास्ता जरूर होगा। नियम हम बनाते हैं, नहीं है तो नियम बनाना चाहिए। बहुत सारे लोग मेरे पास आते हैं। अभी भी मेरे पास बहुत लोगों की सूची है जिन्हें न्याय नहीं मिला।
राष्ट्रपति ने कहा, मैं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को मैं धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने हिंदी में भाषण दिया। मुझे लगता है इसका लाभ मिलेगा, उन्हें देखकर हाईकोर्ट के जज भी प्रभावित होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह शुरुआत की है कि कई भाषाओं में काम शुरू किया है। झारखंड में यह जरूरी है। अंग्रेजी के अलावा यहां के लोग दूसरी भाषाओं में सहज हैं।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More