Bharat. Varta desk
बिहार राज्य में कथा करने के दौरान ही बागेश्वर धाम सरकार कहे जाने वाले विख्यात कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को विशेष सुरक्षा देने की मांग उठने लगी थी। राज्य के पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा अरविंद पांडेय ने कथावाचक को सुरक्षा देने की मांग की थी।अरविंद पांडेय ने कहा कहा था- बाबा को सुरक्षा की अधिक जरूरत है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि देश में जेड प्लस सुरक्षा की सर्वाधिक आवश्यकता बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हनुमान जी की सुरक्षा प्राप्त है। हालांकि बिहार में बागेश्वर धाम महाराज की सुरक्षा में भारी कमी देखी गई थी। इसके चलते जिस होटल में वे ठहरे थे, वहां कई बार भारी अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल देखा गया। उनसे मिलने वाले लोगों की भीड़ बेकाबू हो जाती थी। बिहार सरकार और पुलिस उनकी सुरक्षा के प्रति काफी उदासीन दिखे। जबकि उनके कथा समारोह में इतनी भीड़ उमड़ी कि उनके अब तक के सारे कार्यक्रमों के रिकॉर्ड टूट गए।
लगता है बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरविंद पांडे की उठाई गई आवाज केंद्र सरकार ने सुन ली और धीरेंद्र शास्त्री महाराज को विशेष सुरक्षा प्रदान कर दी गई। उस समय अरविंद पांडे द्वारा की गई सुरक्षा की मांग की देश भर में चर्चा हुई। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
बुधवार को केंद्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। यह फैसला उनको मिली धमकी के मद्देनजर लिया गया है। अब वे देश के किसी भी राज्य में जाएंगे तो उन्हें y श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सुरक्षा दी जाएगी। इसके तहत अब वे देश के किसी भी हिस्से में कमांडो जवानों की सुरक्षा घेरे में रहेंगे । यह सर्कुलर लॉ एंड ऑर्डर के आईजी भोपाल ने जारी किया है।
,
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More